लाडनूं में जलभराव से वार्ड 38 में संकट, मकानों में दरारें और दीवारें ढहीं, परिवार ने घर के बाहर बिताई रात।
![]() |
अबू बकर बल्खी | Sun, 31-Aug-2025 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) : वार्ड संख्या 38 रेलवे फाटक पार कॉलोनी में जलभराव ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। लगातार भरे पानी के दबाव से यहां दो मकानों में दरारें आ गई हैं और तीन दीवारें ढह गई हैं। हालात इतने गंभीर हो गए कि भयभीत परिवारों को घरों से बाहर निकलकर खुले में रात बितानी पड़ी।
अब न तो यहां जल निकासी की कोई व्यवस्था की गई और न ही नगरपालिका के अधिकारी मौके पर आकर हालात का जायजा ले रहे हैं। स्थानीय पार्षद संदीप प्रजापत का कहना है कि अगर जल्द ही पानी की निकासी नहीं की गई तो और भी घरों को नुकसान हो सकता है। प्रभावित परिवार प्रशासन और नगरपालिका से त्वरित राहत एवं स्थाई समाधान की मांग कर रहे हैं।