विज्ञापन

रैली, रंगोली, मेहंदी और प्रश्नोत्तरी के संग रसाल-रावां में गूँजा मतदान का संदेश

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 15-Oct-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। रिटर्निंग अधिकारी, कुचामन सिटी के निर्देशन में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत आज रसाल एवं रावां में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

रसाल में रैली के साथ मतदाता जागरूकता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने चुनाव प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण और मतदाता अधिकारों से जुड़े प्रश्नों के उत्साहपूर्वक उत्तर दिए। कार्यक्रम संस्था प्रधान बलवीर सिंह एवं ईएलसी प्रभारी आनंद सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

रावां में संस्था प्रधान महबूब अली के मार्गदर्शन में रैली के साथ रंगोली और मेहंदी के माध्यम से मतदान का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने मतदान से जुड़े नारे और संदेश उकेरे। कार्यक्रम की सफलता में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की विशेष भूमिका रही। बीएलओ ने घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों को कार्यक्रम में आने के लिए प्रेरित किया और बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों की सहभागिता सुनिश्चित की। उन्होंने मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जाँचने, नया नाम जुड़वाने और संशोधन करवाने की जानकारी भी दी।
 

विज्ञापन

दोनों स्थानों पर प्रभारी दिनेश सिंह एसीबीईओ, सह प्रभारी जितेंद्र स्वामी एवं दिनेश जांगिड़ के साथ समस्त बीएलओ एवं स्टाफ कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ और पुरुष शामिल हुए। विशेषकर रावां में महिलाओं की उत्साहजनक उपस्थिति रही, जो मतदाता जागरूकता के प्रति बढ़ती सजगता का परिचायक है। प्रतिभागियों ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और चुनाव में अवश्य मतदान करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी आवश्यक है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News