विज्ञापन

युवा नेता रामनिवास पोषक सहित 7 युवा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 31-Aug-2025

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : विगत दिनों नावां शहर में जयपुर-फलोदी मार्ग पर राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का काफिला रोककर नारेबाजी करने के मामले में नावां पुलिस ने युवा नेता रामनिवास पोषक सहित 7 युवा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नावां थाने में दर्ज किए गए इस मामले में बताया गया कि मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस टीम ने राजकार्य में बाधा डालने सहित धारा 132, 189(2), 285, 352 में यह मामला दर्ज किया है।

 
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 14 अगस्त 2025 को मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का काफिला नागौर जा रहा था। उस समय नावां, सांभर चौराहे पर रामनिवास पोषक के नेतृत्व में युवा प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का काफिला रुकवा लिया और नारेबाजी की बड़ी मुश्किल से उन्हें हटाकर काफिला रवाना करवाया। पुलिस ने रामनिवास पोषक के अलावा कमल सरगोठ, नोरत गोदारा, रूपाराम गुर्जर, रामनिवास कांटवा, रमेश कलकला, वीरेंद्र पोषक पर मामला पंजीकृत किया है।
 
विज्ञापन
-कांग्रेस और आरएलपी कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन 
 
नावां उपखण्ड मुख्यालय पर खाखडक़ी से नावां रोड खराब होने की वजह से एम्बुलेंस में ही प्रसव के बाद नवजात की मौत को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के कार्येकर्ताओं ने धरना दिया था। उसी दौरान रामनिवास पोषक और आरएलपी के कार्येकर्ताओं द्वारा चिकित्सा मंत्री का काफिला रोक दिया था। इसको लेकर अब पुलिस ने राजकार्य मे बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया है।
 
-भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारों से गूंजा चौराहा
 
कांग्रेस और रालोपा समर्थक रामनिवास पोषक के नेतृत्व में जुटे युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नावां उपखण्ड मुख्यालय में चल रहे धरने-प्रदर्शन के समर्थन में आवाज बुलंद की। उनका कहना था कि जनता की अनदेखी और समस्याओं के समाधान में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद ये कहा पोषक ने 
 
पिछले दिनों नावां उपखण्ड मुख्यालय पर जनता द्वारा लापरवाह व्यवस्था के खिलाफ आयोजित हुए धरने के दौरान पास से गुजर रहे चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर से लोगो की बात करने की मंशा थी की वो 100 मीटर दुरी पर चल रहे धरने पर जाकर लोगो की सरकार के प्रतिनिधि के रूप मे समस्या सुने
लेकिन उन्होंने इसे मुनासिब नहीं समझा, विरोधस्वरूप युवाओं ने वहा नारेबाजी की.
अब भाजपा सरकार ने अपने तानाशाही रवैये को अपनाते हुए राजनितिक दबाब मे मेरे सहित 7 युवाओ पर नावां थाने मे राजकार्य बाधा डालने का मामला दर्ज किया है जबकि सभी ने यह शांतिपूर्ण विरोध किया था.
नावां विधानसभा क्षेत्र मे यह पहली बार हुआ है ज़ब जनता की समस्या उठाने पर मुकदमा झेलना पड़ा है, लेकिन मे यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं की सत्ता के दुरूपयोग से आप युवाओं के हक और अधिकार की लड़ाई का दमन नहीं कर पाओगे. नावां का युवा अब जाग चूका है वो अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ सकता है.
"सत्य की हमेशा जीत होती आयी है"
"इंकलाब जिंदाबाद"
रामनिवास पोषक
( विधानसभा क्षेत्र नावां )

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News