विज्ञापन

मॉडल स्कूल डेगाना फिर जिला टॉपर, 8 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन

शौकत खान Fri, 25-Sep-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। जिला स्तरीय लॉन टेनिस एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विवेकानंद माडल विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें माडल विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया और लॉन टेनिस प्रतियोगिता मेड़ता सिटी में 19 वर्ष बालिका में प्रथम स्थान 17 वर्ष बालिका में द्वितीय स्थान, 19 वर्ष छात्र में तृतीय स्थान 17 वर्ष छात्र में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 
विज्ञापन
डिम्पी चौधरी 19 वर्ष तथा सुचित्रा 17 वर्ष में टूर्नामेंट टॉपर रही। कुल 7 विद्यार्थियों का लॉन टेनिस में राज्य स्तरीय चयन हुआ जो नागौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तोषित जोधा ने पूरे जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया और इसका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ। एक साथ 8 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन होने पर प्रधानाचार्य सहित पूरे विद्यालय परिवार व अभिभावकों में खुशी की लहर छा गई। 
विज्ञापन
प्रधानाचार्य पूनाराम महिया ने बतया कि यह विद्यालय राज्य स्तर पर पढ़ाई, अनुशासन, संस्कार व अन्य गतिविधियों के साथ- साथ खेलों में भी अपनी प्रतिष्ठा बढ़ा रहा है। पिछले 5 वर्षों में 40 से ज्यादा विद्यार्थी State व 3 National खेल चुके हैं। सभी स्टाफ साथियों की मौजूदगी में Physical Education Lecturer श्रीनिवास जाट व बच्चों का सम्मान किया गया।
 
 
सफल विद्यार्थी सूचीः डिम्पी चौधरी - 19 वर्ष बालिका, प्रथम स्थान (लॉन टेनिस), सुचित्रा - 17 वर्ष बालिका, द्वितीय स्थान (लॉन टेनिस),19 वर्ष छात्र - तृतीय स्थान (लॉन 17 वर्ष छात्र - तृतीय स्थान (लॉनस),तोषित जोधा - तृतीय स्थान (टेबल टेनिस), कुल 8 विद्यार्थी चयनित – राज्य स्तर के लि
प्रधानाचार्य पुना राम महिया ने कहा खेल और पढ़ाई दोनों में हमारा विद्यालय लगातार आगे बढ़ रहा है। यह सफलता शिक्षकों, अभिभाव कों और विद्यार्थियों के मेहनत का परिणाम है।
 
 
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News