विज्ञापन

भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र हित को सर्वाेपरि मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए समर्पित

जयसिंह चौहान Mon, 06-Apr-2026

नागौर(नागौर डेली न्यूज) : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ. यह पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस था. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में मुख्य वक्ता ओंकार सिंह लखावत अध्यक्ष राजस्थान राज्य धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण ने की। जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह सान्दु ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय को फूलों एवं लाइट से सजाकर पार्टी के झंडे बैनर लगाकर शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम में मंच शास्त्र अतिथियों ने भारत माता एवं पार्टी के संस्थापकों को दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद देश का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि अतिथियों में मुख्य अतिथि ओंकारसिंह लखावत, कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, नागौर पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी, खींवसर विधायक रेवत राम डांगा, मेड़ता विधायक लक्ष्मण कलरू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामनिवास सांखला, रमाकांत शर्मा, जिला महामंत्री बुद्धा राम गर्वा, कानसिंह पीपासर, कार्यक्रम के संयोजक पदम सारस्वत, सह संयोजक अंजु शेखावत, नवरत्न सिंघवी, विद्या राव, महिपाल ईनाणिया रहे।कार्यक्रम के संयोजक पदम सारस्वत में भारतीय जनता पार्टी की नीति विधि विचारधारा में उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और संगठन के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इस पार्टी में कार्यकर्ता के कभी पूर्ण नहीं लगता है और भारतीय जनता पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत जैसे सक्षम देश का नेतृत्व कर रहा है। उपस्थित सभी साथी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर संगठन की गौरवशाली 47 वर्षों की यात्रा को स्मरण करते हुए राष्ट्र सेवा सुशासन एवं अंत्योदय के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया । भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र हित को सर्वाेपरि मानते हुए  समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए निरंतर समर्पित है ।

स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं सेवा समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। नागौर विधायक मोहन राम चौधरी ने जन संघ और भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्यों और भारतीय जनता पार्टी के विचारों के बारे में बताया। जिला महामंत्री बुद्धा राम गरवा ने संगठन की जानकारी दी और भारतीय जनता पार्टी में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

मुख्य अतिथि ओंकार सिंह लखावत में पार्टी की स्थापना से लेकर पार्टी में आज तक चल रही सारी केंद्र और राज्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
लखावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। यह पार्टी पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ का ही नया रूप है, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जनता पार्टी से अलग होकर बनाया था। 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित जनसंघ से अपनी जड़ें रखने वाली भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

6 अप्रैल 2026 को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को राष्ट्रवादक और एकात्म मानववाद की विचारधारा के आधार पर हुई थी। 6 अप्रैल 1980 मैं हुई है। उन्होंने पार्टी की पांच निष्ठाएं पार्टी के उद्देश्य पार्टी की रीति नीति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधाराओं की पार्टी है जो हमेशा आम लोगों देश की आंतरिक सुरक्षा आदि के बारे में सोचने वाली पार्टी है। भाजपा के प्रमुख उद्देश्य और विचारधारा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एकात्म मानववाद पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद में विश्वास करती है, जो मानव के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास को एक साथ लेकर चलता है।


राष्ट्र प्रथम और राष्ट्रवाद भाजपा का उद्देश्य राष्ट्र की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देना है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और हिंदुत्व भारतीय पहचान को हिंदू धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के आधार पर परिभाषित करना और उसे मजबूत करना। अंत्योदय और विकास समाज के सबसे कमजोर और उपेक्षित वर्ग को सशक्त बनाना (अंत्योदय) और समग्र विकास , स्वास्थ्य, शिक्षा)सुनिश्चित करना। मूल्य आधारित राजनीति सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों की स्थापना करना। विकसित भारत को एक गौरवशाली, आत्मनिर्भर और विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना। इस कार्यक्रम में जनसंघ तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शोला  श्रीफल देखकर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में मोहन राम चौधरी, रामनिवास सांखला, मांगीलाल अग्रवाल, गोविंद प्रकाश सोनी, बिरदी चंद सांखला, भगवती प्रसाद वैष्णव, कल्पना चौहान, दशरथ सिंह टांगली आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का मंच संचालक मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर जांगिड ने किया और धन्यवाद प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामनिवास सांखला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कल्पना चौहान, लक्ष्मण राम डेलु, रामचंद्र धुंधवाल, रमेश अपूर्वा, श्री कृष्ण उपाध्याय, जिला मंत्री महावीरसिंह, सहदेव राम, किशोर गहलोत, जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह सान्दु, सोशल मीडिया से संयोजक ऋषभ वैष्णव, ओम प्रकाश नागोरा, कोषाध्यक्ष बिरदीचंद तोसनीवाल, लक्ष्मी नारायण मुंडेल, खींवसर प्रधान प्रतिनिधि जगदीश बीडीयासर, अर्जुन चौहान, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सेन, पूर्व प्रधान अजीत सिंह भाटी, पूर्व प्रधान अर्जुन मेहरिया, राजाराम जाजड़ा,महिला मोर्चा महामंत्री कमलेश छाबा, पुष्पा बगड़िया, मंडल अध्यक्ष कविता विश्नोई, अनीता देवड़ा, जयललिता चौहान सरोज मेघवाल, मंगनी राम सांखला, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नोखा चांदावता, त्रिभुवन सिंह राजपुरोहित, दिनेश गोदारा, शिव कुमार गोड, गरीबाराम ईनानिया, छेलुसिंह, नीति राज सिंह, जयप्रकाश भाटी, मनोहर माली, बिरदी चंद्र सांखला, गोविंद प्रकाश सोनी, सत्यपाल सान्दु, मांगीलाल अग्रवाल, कालूराम बोराणा, ओम प्रकाश सांखला, रघवीर भाटी, नेमीचंद वैष्णव, शिवकुमार राव, सुनील गहलोत, राकेश सैन, धनराज सेन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News