विज्ञापन

बहुचर्चित राणासर दलित हत्याकांड मामले में फरार चल रहा आरोपी दिनेश गावडिय़ा चढ़ा पुलिस के हत्थे

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 28-Nov-2025

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। क्षेत्र के बहुचर्चित राणासर हत्याकांड मामले में कुचामन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के प्रभावी निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन नेमीचंद खारिया के निकटतम सुपरविजन में व वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए राणासर हत्याकांड के आरोपी दिनेश गावडिय़ा पुत्र स्व. खेमाराम, जाति जाट, उम्र 24 वर्ष, निवासी बेरियों की कोठी, जसराणा, जिला डीडवाना-कुचामन को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के बाद से ही पिछले दो वर्षों से फरार था। 
 

 

विज्ञापन

-ये था पूरा मामला


28 अगस्त 2023 की रात्रि में मोटरसाईकिल पर सवार तीन लोग मौलासर से कुचामन की तरफ आ रहे थे। राणासर से पहले स्कॉपिर्यो गाड़ी, कैंपर गाड़ी, बोलेरो गाड़ी में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार तीनों व्यक्तियों के वाहनों से टक्कर मारकर घायल कर दिया, जिसमें से चुन्नीलाल व राजुराम की मृत्यू हो गई व किशनाराम घायल हो गया था।

विज्ञापन

वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर धारा 143, 341, 307, 302, 120-बी भा.द ं.स ं. एव ं धारा 3(2)(अ) एससी/एसटी एक्ट, थाना कुचामन शहर कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान पूर्व में प्रकरण में अब तक 5 इनामी आरोपियों सहित कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। 
 

 

 

विज्ञापन

ये हैं गिरफ्तार आरोपी 


संदीप कुमार, चेनाराम, प्रकाश, राकेश कुमार, कृष्ण वैष्णव, सुरेश रणवां, राकेश कुमार, रूपाराम, गोविन्द उर्फ मामा, नरेन्द्र महलां, सुरेन्द्र, मुलाराम, लालाराम उर्फ ललित, श्रवणराम, महेन्द्र, देवेन्द्र सिंह, राकेश, कन्हेयालाल, प्रदीप, पंकज, रामकरण, दिनेश गावडिय़ा (वर्तमान में गिरफ्तार), घटना में प्रयुक्त 1 बोलेरो कैंपर, 1 बोलेरो एवं 2 स्कॉपिर्यो वाहन भी बरामद किए जा चुके हैं। घटना के बाद से आरोपी दिनेश गावडिय़ा फरार चल रहा था, जिसको बेहतर टीम वर्क, फिल्ड इंटेलीजेंस व आसूचना संकलन से गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News