लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। पुलिस द्वारा चोरी व नकबजनी मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन मुलजिमों को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर सोने की बिस्किट, पिकअप वाहन, आईफोन एवं पॉवर बाइक जब्त की है।
विज्ञापन
लाडनूं सीओ विक्की नागपाल ने बताया कि जिला एसपी ऋचा तोमर के निर्देशन में सीआई महिराम विश्नोई द्वारा ग्राम हिरावती में हुई नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए पूर्व में मौग्या गैंग के दो सदस्य एवं एक बालक को निरूद्ध किया गया था। प्रकरण में गिरफ्तार मुलजिम सीताराम की निशोदही पर अब बड़ी संख्या में चोरी का माल भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व किशनलाल जाट निवासी हीरावती की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध मोग्या गैंग के ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुए सौभाग उर्फ प्लीत को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। मुलजिम शौभाग की निशादेही से 2 लाख 80 हजार रूपये बरामद किए गए व घटना में प्रयुक्त एक पावर बाईक को जब्त किया।
इसके बाद गैंग के दूसरे सदस्य सीताराम को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही से गहनों को गलाकर बनाई गई सोने की 64 ग्राम 120 मिलीग्राम की बिस्किट, चोरी के रूपयों से खरीदी गई पिकअप वाहन व एक एप्पल आईफोन भी जप्त किया गया। शातिर चोर सीताराम ने चोरी के बचे एक लाख ग्यारह हजार दो सौ रूपयो को अपनी पत्नि के बैंक खाते में जमा करवा दिया पुलिस ने इस खाते की रकम को फ्रिज करवाया है। पुलिस पूछताछ में गैंग के सदस्यों में थांवला, हीरावती, खारा, सुजानगढ़ आदि अनेक स्थानों पर चोरी और नकबजनी की वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है।