विज्ञापन

पंचायत समिति चुनाव को लेकर 70 आवेदन हुए जमा, शुक्रवार होगा आवेदन का अंतिम दिन

शौकत खान Thu, 15-Oct-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर राजमीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति के कुल 23 वार्डी के लिए 70 प्रत्याशी अपने नामांकन फार्म जमा करवा चुके हैं। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को नामांकन जमा करवाने का अंतिम दिन है। अंतिम दिन होने के कारण प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन

वार्ड संख्या 16 से भाजपा के युवा चेहरे डॉ. हनुमान जाजून्दा ने समर्थकों के साथ नामांकन दर्ज कराया। डॉ हनुमान जाजुंदा ने बताया कि इस बार पूरी तरह भाजपा का माहौल है और पूरे समर्थन के साथ भाजपा का प्रधान बनाया जाएगा। चुनावी माहौल के चलते गांवों की चौपालों, चाय की थड़ियों और सार्वजनिक स्थानों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर चचांएं शुरू हो गई हैं। मतदाता अपने-अपने स्तर पर प्रत्याशियों का राजनीतिक और सामाजिक वजन तोल रहे हैं। 

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड संख्या 14 से प्रधान पद के संभावित उम्मीदवार सुखराम धूण ने समर्थकों के साथ नामांकन फार्म जमा करवा कर सभा आयोजित की। इसी क्रम में वार्ड सख्या 16 से भाजपा के युवा चेहरे डॉ. हनुमान जाजूम्दा ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ वाहनों के काफिले के जरिए नामांकन दर्ज कराया। 

काग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) तथा निर्दलीय प्रत्याशी भी पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनावी मैदान में अपनी ताकत दिखा रहे हैं। इस बार महिला प्रत्याशियों की संख्या अधिक है और वे भी पुरूषों की तरह घर-घर जाकर जनस्संपर्क कर चुनाव प्रचार में जुटी हैं। नामांकन की जांच और नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News