नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध विस्फोटक सामग्री व मादक पदार्थ बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
![]() |
जयसिंह चौहान | Tue, 05-May-2026 |
|---|
नागौर(नागौर डेली न्यूज) : नागौर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध विस्फोटक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना खींवसर क्षेत्र के ताडावास स्थित एक चूना भट्टा (अंगिरा लाइम) से भारी मात्रा में प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस ने मौके से Indo Super Power 90 IGIL Danger Explosive (25 mm 125 gm) के 200 नग, 200 डिटोनेटर तथा लगभग 1000 फीट वायर जब्त किया। यह विस्फोटक सामग्री भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित है और इसका उपयोग केवल सैन्य कार्यों के लिए किया जाता है।
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार :
मोहन काठात पुत्र मांगू काठात, निवासी झाक नाडी (ब्यावर), हाल ताडावास
ओमप्रकाश पुत्र हरिराम, निवासी लवारा, जिला जोधपुर ग्रामीण
नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई
इसी क्रम में थाना पाडूकलां क्षेत्र में “ऑपरेशन संकल्प—नशा मुक्त नागौर” के तहत पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद किया। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 14.96 ग्राम एमडीएमए (लगभग 1.50 लाख रुपए कीमत) बरामद किया गया।