विज्ञापन

नागौर पुलिस का अवैध बजरी परिवहन पर शिकंजा, दो डंपर जब्त; मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 07-Jul-2026

नागौर(नागौर डेली न्यूज) जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नागौर पुलिस ने मंगलवार को लगातार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त किए। एक मामले में चालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट के मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी (आरपीएस) के निर्देशन में की गई। 

 

 

विज्ञापन

कुचेरा में अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त

कुचेरा थाना पुलिस ने लूणसरा रोड पर गश्त के दौरान एक डंपर को रोककर जांच की। जांच में डंपर में बजरी भरी मिली, लेकिन चालक वैध परिवहन दस्तावेज और ई-रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने डंपर को जब्त कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की सूचना खनिज विभाग को भेज दी। पुलिस के अनुसार जब्त डंपर का पंजीकरण नंबर RJ-23 GC-5532 है। कार्रवाई थानाधिकारी हबीब खान के नेतृत्व में की गई। 

 

 

विज्ञापन

सदर नागौर पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में सदर नागौर थाना पुलिस एवं क्यूआरटी टीम ने जोधपुर रोड पर अवैध बजरी परिवहन कर रहे बिना नंबर के डंपर को पकड़ा। पुलिस ने चालक देराजराम (26) निवासी लालावास को गिरफ्तार कर डंपर जब्त कर लिया। आरोप है कि चालक पुलिस कार्रवाई से बचने के प्रयास में सड़क पर ही बजरी खाली कर मानव जीवन को खतरे में डाल रहा था। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज एवं परिवहन विभाग को भी सूचित किया है। 

 

 

जमीन विवाद में मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली नागौर थाना पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अनिल और महेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 5 जुलाई को दोनों आरोपियों ने प्रार्थी के पिता के साथ खेत में लाठियों से मारपीट की थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News