विज्ञापन

देवों द्वारा आदिनाथ भगवान का पुनः जलाभिषेक

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 25-Sep-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। दिगम्बर जैन मंदिर घाटी कुआं में दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर मूलनायक भगवान आदिनाथ के एक बार फिर अतिशयकारी जलाभिषेक का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण एवं आस्था का केंद्र रहा। मंदिर के सचिव सुभाष पहाड़िया ने बताया कि दशलक्षण पर्व के प्रारंभ में भी मूलनायक भगवान आदिनाथ के अतिशय के साथ जलाभिषेक हुआ था।

 
विज्ञापन
आज दशलक्षण महापर्व के सबसे महत्वपूर्ण दिन अंनत चतुर्दशी तथा मंदिर के वार्षिक कलशाभिषेक के अवसर पर भगवान आदिनाथ के देवों द्वारा जलाभिषेक होने और भगवान के ऊपर लगे तीन छत्रों के अपने आप हिलने का दृश्य श्रद्धालुओं ने देखा। इस अद्भुत धार्मिक घटना को देखकर उपस्थित श्रावक-श्राविकाएं हर्ष एवं आनंद से अभिभूत हो गए।
 
विज्ञापन
अतिशय के दर्शन किये एवं भगवान के जलाभिषेक के समाचार के बाद के दर्शन करने ज्ञानचंद, सन्तोष कुमार, विजय,अशोक, नरेन्द्र , प्रवीण, विपिन, अर्पित , अमित, कैलाश, निखिल, चिन्मय पहाडिया, सुभाष चन्द दीपक, सुमित, सिद्धांत झाँझरी, निर्मल पांडया, अशोक अजमेरा, मोनु पाटोदी, पण्डित अजय शास्त्री, रमेश छाबडा एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मंदिर पहुंचे और श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान आदिनाथ के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
 

मंदिर के अध्यक्ष विजय कुमार पहाड़िया ने बताया कि जानकारों के अनुसार इस प्रकार के चमत्कारिक एवं अतिशयकारी जलाभिषेक को समाज, शहर, राज्य एवं देश में खुशहाली, मंगल एवं शुभता का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ से सर्वत्र सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News