डेगाना : रक्तदान शिविर में 151 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित
![]() |
शौकत खान | Thu, 02-Oct-2025 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। गुरुवार को शिक्षाविद् स्वर्गीय हरीश कुमार डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने 151 युनिट रक्त संग्रहित किया। इस दौरान डेगाना शहर सहित आसपास के लोगों ने बढ़ चढक़र रक्तदान शिविर में भाग लिया। सुबह 9 बजे से 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुरेश कुमार डूडी ने जानकारी देकर बताया कि रक्तदान शिविर में 151 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया है।
रक्तदान शिविर में डेगाना विधायक अजय सिंह किलक ने कहा कि व्यक्ति के एक यूनिट रक्त से लोगों की जिंदगी बचती है इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए और अपने जीवन में एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान महादान होता है जिसकी कोई कीमत नहीं होती है इसलिए प्रत्येक आदमी को रक्तदान करना चाहिए।
इस अवसर पर विधायक अजयसिंह किलक, नगर पालिका अध्यक्ष मदनलाल अटवाल, कालुराम मुंडेल, मंशीराम खिलेरी, सुरेश कुमार डूडी, सुगनाराम छरंग, लालाराम कुलरिया, संजीत प्रकाश कारेल, भूराराम रायका, डॉक्टर धर्मेंद्र चौधरी, डालूराम डूडी, विशाल किलक, अर्जुनसिंह खोजा, युनूस खान, बीरमाराम डूडी, आशाराम डूडी, निदेशक रविंद्र डूडी,
शिवलाल डूडी, प्रभराम डूडी, राजेश डूडी, मुकेश डूडी, हरेंद्र सोहू, दिनेश कारेल, बजरंगलाल सोहू, धन्नाराम टाडा, रामनिवास कड़वा, बिरदीचंद तोषनीवाल, पूर्वकांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरधारी मुंडेल, धन्नाराम डूडी, रामनिवास डूडी राजेश डूडी, महेन्द्र डुडी सहित कई लोग मौजूद रहे और रक्तदान शिविर में भाग लिया।