जूली व डोटासरा का नागौर पहुंचने पर किया भव्य स्वागत
![]() |
जयसिंह चौहान | Thu, 08-May-2025 |
---|
नागोर(नागौर डेली न्यूज) : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का नागौर जिला आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यकारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस हनुमान बाँगड़ा के निजी आवास पर स्वागत किया गया कार्यकर्ताओं और युवा साथियों द्वारा सूत की मालाएं पहनाकर एवं जोरदार स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया, साथ में मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया,
डीडवाना पूर्व विधायक चेतन डुडी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी राघवेंद्र मिर्धा, मनीष मिर्धा, आईदानराम भाटी विशाल जांगिड़, प्रकाश कुकणा, प्रकाश आवंला, रवि भाकल, दुर्गाराम रॉयल, शहजाद, नरेंद्र काला, साजिद खान, सुरेश, राजेश फुलफगर, नरेंद्र चांगल, सोमेश सोलंकी, भरत चांगल, गगन सांगवा, राजेंद्र, रामकुमार माली सियाराम इत्यादि मौजूद रहे.