विज्ञापन

घने कोहरे की चादर में लिपटा शहर, भीषण सर्दी से जनजीवन हुआ प्रभावित

शौकत खान Wed, 07-Jan-2026
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। पिछले तीन दिनों से डेगाना शहर और आसपास के क्षेत्र में सुबह घना कोहरा छाया रहता है और ऐसे लगता है की बारिश की बूंदें टपक रही हो। शुक्रवार को सुबह से शहर घने कोहरे की चपेट में रहा। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में घनी धुंध छाई रही।
विज्ञापन
कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे दूर तक कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सुबह ऑफिस और मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों की संख्या कम रही। जरूरी काम से बाहर निकलने वालों को भी ठंड और कम दृश्यता के कारण सावधानी बरतनी पड़ी। दुपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी हुई।
विज्ञापन
कई जगहों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर यात्रा करते दिखे।लगातार कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा रहा, जिससे लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। बुजुर्गों और बच्चों पर ठंड का प्रभाव अधिक देखा गया। सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ और बाजार भी देर से खुले। रेलवे और बस यात्रियों को भी कोहरे के कारण समय पर पहुंचने में कठिनाई हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक सुबह और देर रात कोहरे का असर बना रह सकता है। तापमान में हल्की और गिरावट की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को कोहरे के दौरान सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखने की सलाह दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की। और लोग दुकानों के बाहर अलाव से तपते नजर आए।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News