विज्ञापन

गोपाल सिंह सोलंकी बने राजकीय निःशुल्क पुस्तकालय के अध्यक्ष

शौकत खान Fri, 25-Sep-2026

​डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। हरसौर कस्बे के गर्ल्स स्कूल के पास स्वतंत्रता सेनानी स्व. कालुराम शास्त्री की स्मृति में नव निर्मित राजकीय निःशुल्क पुस्तकालय संचालन समिति के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। ​चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से गोपाल सिंह सोलंकी को अध्यक्ष तथा धन्नाराम सारण को उपाध्यक्ष चुना गया।

 
विज्ञापन
​कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में मोतीराम गौरा, दुर्गासिंह राठौड़, शिंभू सिंह राठौड़, ओमप्रकाश मेघवाल, राजेंद्र टेलर, फतूराम टेलर, संतोष मेघवाल, दिनेश जांगिड़, दिव्या राठौड़, खुशबू प्रजापत, रेखा वर्मा एवं लक्ष्मी सैनी को शामिल किया गया है।
 
विज्ञापन

​चुनाव संपन्न होने के पश्चात नवगठित कार्यकारिणी का स्थानीय ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर भावभिना स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पुस्तकालय के सर्वांगीण विकास तथा आगामी कार्य योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News