कुचेरा : लंबे इंतजार के बाद मोहल्लेवासियों ने स्वयं शुरू कराया गंदे पानी की निकासी का कार्य
![]() |
महबूब खोखर | Sun, 05-Jul-2026 |
|---|
कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) : शहर के निकटवर्ती गांव लुणसरा के राजपूतों के मोहल्ले में लंबे समय से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर पानी जमा रहने से राहगीरों का आवागमन बाधित हो रहा था और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जनसहयोग से शुरू किया गया यह कार्य वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रशासन और ग्राम पंचायत से लगातार मांग के बावजूद कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ जिसके कारण मोहल्ले वासियों ने स्वयं के स्तर पर कार्य करवाया।