कुचामन : नवदुर्गा स्वरुप के जीवंत दर्शन करवाये, जयकारो से गुंजा पंडाल
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Wed, 01-Oct-2025 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : बालाजी नगर , पारीक कॉलोनी मे नवरात्रा आयोजन समिति द्वारा आयोजित 20वें विशाल नवरात्रा महोत्सव के 9वें दिन गुंजन चारण, गर्विता कुमावत, परी चारण, पाखी कुमावत, चेतना कुमावत, मोनिका शर्मा, ज्योति, मानसी एवं टीम द्वारा नवदुर्गा स्वरुप का जीवंत दर्शन करवाया गया।
कार्यक्रम मे तपस्वी पारीक व देवेश शर्मा ने महिषासुर व रक्तबीज के रुप मे प्रदर्शन किया। नवदुर्गा प्रस्तुति के दोरान नवदुर्गाओं ने जब महिषासुर का वध किया तो पुरा पांडाल माताजी के जयकारो से गुंजायमान हो गया। नवदुर्गा स्वरुप की प्रस्तुति पर अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र सिंह चारण, ठेकेदार त्रिलोकचंद कुमावत ने नवदुर्गा स्वरुप बालिकाओ को पुरस्कृत किया ।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अर्जुनराम चोधरी, बजरंग लाल पारीक, रामचंद्र कुमावत, मुकेश कुमावत, बींजाराम कुमावत, बजरंगदास स्वामी, सुभाष जांगीड, धर्मपाल घोडेला, महेश अग्रवाल, लालाराम कुमावत, राजाराम प्रजापत, सेवानिवृत्त व्याख्याता कमल किशोर गौड, रुपसिंह राजपुरोहित, गंगासिंह चोहान, रमेशचंद्र कुमावत, प्यारेलाल कुमावत सहीत बडी संख्या मे श्रृद्धालु उपस्थित रहे।