विज्ञापन

किताबी शिक्षा से आगे बढ़े मदरसा विद्यार्थी, प्रशासनिक संस्थाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना कार्यप्रणाली का तरीका

अबू बकर बल्खी Mon, 02-Nov-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। इस्लामिया मदरसा छींपान, निम्बी जोधा के विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लाडनूं की विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने तहसीलदार कार्यालय, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पंचायत समिति, जैन विश्व भारती परिसर एवं न्यायालय का अवलोकन कर इन संस्थानों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। 

विज्ञापन

शिक्षा अनुदेशक रफीक भाटी ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रशासनिक व्यवस्था, सरकारी कार्यालयों की जिम्मेदारियों एवं विभिन्न संस्थाओं के कार्यों से परिचित करवाना था। तहसीलदार कार्यालय में तहसीलदार कुटेंद्र कंवर ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें कार्यालय के विभिन्न कक्षों एवं वहां होने वाले प्रशासनिक कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया तथा उत्साहवर्धन के लिए चॉकलेट वितरित की। इसी क्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बजरंगसिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया तथा उन्हें शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न संस्थानों की व्यवस्थाओं को देखकर प्रशासनिक एवं सामाजिक व्यवस्था को समझने का अवसर प्राप्त किया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News