ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मकराना में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सोमवार को
| मोहम्मद शहजाद | Sun, 31-Aug-2025 |
|---|
मकराना(नागौर डेली न्यूज)। 1500 सालाह जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के मौक़े पर इंसानियत और महोब्बत का पैगाम देते हुए मकराना की तंजीम अईम्मा ए मसाजिद अहले सुन्नत बज्मे ख्वाजा गरीब नवाज के बैनर तले एक विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन सोमवार 1 सितंबर को जिलोवा हॉस्पिटल में आयोजित किया जा रहा है।
जिसकी तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक रविवार को टंकी चौराहा के पास स्थित जिलोवा हॉस्पिटल में आयोजित की गई। प्रभारी मौलाना कमर आलम एवं मेडिकल सलाहकार अ. अजीज गहलोत की देख रेख तैयारीयों को अंतिम रूप दिया गया। जिसमे कैंप में भाग ले रहे सेवाभावी लोगों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।
तंजीम के मौलाना कमर आलम रजवी ने बताया कि इस शिविर में आए हुए सभी मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाइयां और चश्में दिए जाएंगे। मौलाना शाहरुख रजवी ने बताया कि बेहद जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन भी फ्री किए जाएंगे।
मौलाना मोहम्मद अकरम ने बताया सभी जांच डॉ. सुनीता जिलोवा एवं उनकी टीम के द्वारा जिलोवा हॉस्पिटल मे सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। इस अवसर पर मौलाना इज़राइल बरकाती, मौलाना मुख्तार अहमद, मौलाना रुकुनुद्दीन सहित शहर के कई सेवाभावी लोग मौजूद थे।