विज्ञापन

आगामी निकाय चुनाव को लेकर गच्छीपुरा मंडल की बैठक संपन्न, 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' का लिया संकल्प

मोहम्मद शहजाद Mon, 03-Aug-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज)। आगामी निकाय चुनावों की पूर्व तैयारियों, बूथ प्रबंधन तथा संगठन की रीढ़ कहे जाने वाले कार्यकर्ताओं की मजबूती के उद्देश्य से सोमवार को सरनावड़ा ग्राम में गच्छीपुरा मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गच्छीपुरा मंडल अध्यक्ष रमेश सारड़ा ने की। 

विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रवासी प्रभारी जितेंद्र कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। उन्होंने बूथ स्तर को अधिक सशक्त बनाकर चुनाव की ठोस योजना बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकसुर में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' का संकल्प लिया और एकजुट होकर चुनाव तैयारियों में जुटने का प्रण लिया। 

 
विज्ञापन

कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान सुमिता भींचर ने आगामी चुनावी रणनीति, संगठन के बूथ स्तर तक विस्तार और जन-जन तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने तथा बूथ समिति के पुनर्गठन पर विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही निकाय चुनावों के परिपेक्ष्य में आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का संकल्प भी लिया गया। 

मंडल अध्यक्ष रमेश सारड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि समर्पित और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ही संगठन की वास्तविक ताकत है। मंडल महामंत्री सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए मजबूत बूथ, सशक्त संगठन संकल्प हमारा, विजय हमारी का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री शेरसिंह ने उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News