विज्ञापन

अटल प्रगति पथ' क्षेत्र के विकास साबित होगा मील का पत्थर : किलक

शौकत खान Mon, 03-Aug-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) सोमवार को डेगाना विधानसभा क्षेत्र के गांव भेरूंदा की उप तहसील रोड़ पर विधायक अजयसिंह किलक ने 'अटल प्रगति पथ' सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। 2 करोड़ की लागत से बनने वाले अटल प्रगति पथ की सौगात देने पर ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

विज्ञापन

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते विधायक किलक ने कहा कि 'अटल प्रगति पथ' क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। राज्य सरकार आमजन के हितों के लिए समर्पित है और गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। 

विज्ञापन

उन्होंने जोर दिया कि उनका लक्ष्य है कि समाज का हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने गांवों में हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। पूर्व सरपंच बजरंग सिंह ने द्वारा की गई बस स्टैंड के सौन्दर्यकरण, लाइब्रेरी एवं बालाजी मंदिर में विश्रांति गृह मांग पर विधायक ने शीघ्र विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया। 

विकास अधिकारी सीमा गौड़ ने विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस अवसर पर जसवंत सिंह थाटा, चेनाराम भींचर, रामनिवास घासल, मंडल अध्यक्ष अमित आसोपा, ईड़वा मंडल अध्यक्ष विनय भुकर, चेनाराम सांई, रघुवीर सिंह गुढ़ा, रविंद्र सिंह बनवाड़ा, रेखाराम माठ, भीयाराम लोमरोड़, इकबाल कुरैशी, लेखाधिकारी कैलाश बोरानियां, महेंद्र कुमार, नंदकिशोर टाक, सुखाराम नैन, हरिओम टेलर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News