विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक ने डीडवाना में मतदान दलों की रवानगी व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मोहम्मद शहजाद Mon, 02-Nov-2026

डीडवाना-कुचामन(नागौर डेली न्यूज)। पंचायत आम चुनाव 2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जिला चुनाव पर्यवेक्षक कैलाश चंद्र यादव ने सोमवार को राजकीय बांगड़ कॉलेज, डीडवाना पहुंचकर मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण सत्र, रवानगी स्थल तथा कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया।
 

विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज परिसर में ईवीएम/मतदान सामग्री वितरण, परिवहन प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्मिकों की रवानगी से जुड़ी संपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलेक्टर अवधेश मीना तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी  रतन कुमार भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मीना ने पर्यवेक्षक महोदय को जिले में चुनाव संबंधी की गई पुख्ता तैयारियों, सुरक्षा बलों की तैनाती और मतदान दलों की सुगम रवानगी की व्यवस्था से अवगत कराया।

 

विज्ञापन

संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्रों का धरातलीय निरीक्षण

रवानगी स्थल का जायजा लेने के उपरांत चुनाव पर्यवेक्षक कैलाश चंद्र यादव ने क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने परबतसर क्षेत्र के गुढ़ा तथा मकराना क्षेत्र के बुडसू स्थित समस्त मतदान केंद्रों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया।
 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता, वीडियोग्राफी सहित कानून-व्यवस्था के तमाम सुरक्षात्मक उपाय चाक-चौबंद रखे जाएं, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News