विज्ञापन

अवरुद्ध नालियों से टूटी सड़क, हाईवे पर पानी भरा रहने से हुए गहरे गड्ढे

अबू बकर बल्खी Fri, 20-Nov-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। जलदाय विभाग से डीडवाना मार्ग पर वार्ड नंबर 27 में तिरुपति कार केयर के सामने अव्यवस्थित जल निकासी  के चलते आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां नालियां अवरुद्ध होने से नाले का गंदा पानी और कीचड़ सड़क पर फैल रहा है। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित हाईवे की मुख्य सड़क भी जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। 

विज्ञापन

इससे दिनभर इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पार्षद कमल ने बताया कि क्षेत्र की इस समस्या से नगर पालिका अधिकारियों को अवगत करवाकर जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं स्थानीय निवासी दिनेश घोटिया ने बताया कि नाली का आगे निकास नहीं होने के कारण मोहल्ले के घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर बहता रहता है। 

 
 
 
विज्ञापन

लगातार पानी जमा होने से सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और नाले का कीचड़ भी सड़क पर फैल रहा है, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल निकासी की उचित व्यवस्था करवाने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News