विज्ञापन

कुचामन : फॉलोअप शिविर में नेत्र रोगियों को जांच कर दी दवाइयां

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 20-Nov-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट सेवा ट्रस्ट एवं लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के तत्वाधान में रामअवतार सीताराम अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर के सहयोग से 11 नवंबर को आयोजित निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर मे ऑपरेशन करवाने वाले रोगियों के लिए फॉलोअप शिविर अग्रवाल भवन में आयोजित किया गया। 

विज्ञापन

सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने बताया कि शिविर में शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर की टीम के अजित सिंह ने ऑपरेशन हुये रोगियों की पुनः जांच की जिसमें अधिकांश के नेत्र ज्योति अच्छी पाई गई। रोगियों को एक माह तक धूल धुंआ एवं धूप से विशेष बचाव रखने की सलाह दी गई तथा क्लब द्वारा सभी को निःशुल्क दवाइयां दी गई। नेत्र ज्योति पाकर रोगियों ने आयोजकों को दुआएं दी। क्लब सचिव लॉयन विष्णु मोयल ने बताया रोगियों को 9 दिसंबर को पुनः बुलाया गया है। उस समय जांच कर चश्मे वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News