विज्ञापन

निम्बी जोधा के नवनिर्वाचित सरपंच ने संभाला पदभार, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

अबू बकर बल्खी Fri, 20-Nov-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। तहसील की ग्राम पंचायत निम्बी जोधा में नवनिर्वाचित सरपंच विजय सिंह सिसोदिया ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से उनका साफा एवं माला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया। समारोह में ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच विजय सिंह सिसोदिया ने कहा कि निम्बी जोधा क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास और भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि गांव के विकास, जनहित के कार्यों और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनका त्वरित समाधान करवाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News