विज्ञापन

सरपंच खोखर ने संभाला तंवरा ग्राम पंचायत का पदभार। विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता

अबू बकर बल्खी Tue, 24-Nov-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। तंवरा ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच दुर्गाराम खोखर ने विधिवत रूप से ग्राम पंचायत का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उनका साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच दुर्गाराम खोखर ने कहा कि तंवरा ग्राम पंचायत क्षेत्र का समग्र विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। 

विज्ञापन

उन्होंने पहाड़ी वाले बालाजी मंदिर की चारदीवारी का निर्माण करवाने, श्मशान भूमि का आवंटन करवाकर उसकी चारदीवारी बनवाने तथा बारिश के दिनों में लेडी की तरफ से आने वाले पानी के कारण खेतों में होने वाले फसल नुकसान को रोकने के लिए ताल में पानी की निकासी का उचित समाधान करवाने का संकल्प जताया। 

 
 
 
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र में शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र सहित सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न विकास कार्यों को गति देने की बात कही। इस दौरान विकास अधिकारी रतन सिंह सहित पूर्णाराम डूडी, नोपाराम, सत्यनारायण, भंवर ढाका, नथमल जांगिड़, ईश्वर सिंह, श्याम शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News