विज्ञापन

दुजार में नकारा होने से बंद पड़े 3 ट्यूबवेल, एकमात्र ट्यूबवेल के भरोसे ग्रामीण और पशुधन

अबू बकर बल्खी Tue, 24-Nov-2026

लाडनू(नागौर डेली न्यूज)। ग्राम पंचायत दुजार में पेयजल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों और पशुधन के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगे 4 ट्यूबवेल में से केवल 1 ट्यूबवेल ही वर्तमान में चालू स्थिति में है, जबकि शेष 3 ट्यूबवेल नकारा होने से बंद पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से ट्यूबवेल खराब होने के बावजूद संबंधित ठेकेदार एवं जल विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन

इसके कारण गांव के आमजन के साथ-साथ पशुधन को भी पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी और बढ़ती पानी की आवश्यकता के बीच एक ही ट्यूबवेल पर पूरी व्यवस्था निर्भर होने से स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। यदि जल्द ही बंद पड़े तीनों ट्यूबवेल चालू नहीं किए गए तो पेयजल संकट और बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने जल विभाग के उच्च अधिकारियों से तीनों बंद ट्यूबवेलों की तकनीकी जांच और मरम्मत कर उन्हें शीघ्र चालू कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी है।

 
 
विज्ञापन
इनका कहना है।
 
दुजार क्षेत्र में लंबे समय से ट्यूबवेल खराब होने से यहां जल संकट आमजन एवं पशुधन के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा कर शीघ्र समस्या समाधान की मांग की है।
बिदाम देवी: सरपंच ग्राम पंचायत दुजार 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News