विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी शनिवार को आयेगी डेगाना विधानसभा क्षेत्र के भेरूंदा

शौकत खान Fri, 23-Oct-2026

​डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी शनिवार को प्रातः 11 बजे डेगाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भेरूंदा के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगी। भाजपा नेत्री प्रीति हुक्माराम सांई ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी पंचायत समिति के पास स्थित दशहरा मैदान में आयोजित होने वाली एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। 

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। ​जनसभा के पश्चात, उपमुख्यमंत्री केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भी करेंगी। उप मुख्यमंत्री के साथ विधायक अजयसिंह किलक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना समेत कई विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

विज्ञापन

इस दौरान सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने को लेकर रूपरेखा पर चर्चा करेगी। ​दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभा स्थल पर प्रभारी युगल किशोर शर्मा, विस्तारक अशोक गुर्जर सहित पार्टी पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News