नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर 27 को बांसा में
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Fri, 23-Oct-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के तत्वावधान मे श्री दुर्गा माता चेरिटेबल ट्रस्ट बांसा के सौजन्य से जिला अन्धता निवारण समिति जयपुर एवं शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर के सहयोग से गांव बांसा के माताजी मंदिर धर्मशाला में 27 अक्टूबर मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेन्स प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जायेगा।
क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने बताया कि शिविर में प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक शंकरा अस्पताल जयपुर की चिकित्सक टीम द्वारा रोगियों को जांच कर मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिये चयन किया जायेगा एवं चयनित रोगियों को शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर ले जाकर लेन्स प्रत्यारोपण किये जायेंगे। चेरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मीनारायण असावा ने बताया रोगियों के भोजन, आवास एवं दवाइयां की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।