विज्ञापन

मकराना स्टेशन पर रेल जन संवाद आयोजित, यात्रियों ने साझा की समस्याएं और सुझाव, बेहतर सुविधाओं पर रहा जोर

मोहम्मद शहजाद Fri, 23-Oct-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा  मकराना रेलवे स्टेशन पर रेल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य रेल यात्रियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे सुनकर रेल सेवाओं व स्टेशन की व्यवस्थाओं को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना रहा। 

विज्ञापन

कार्यक्रम जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अशोक चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। संवाद के दौरान उपस्थित दैनिक यात्रियों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने ट्रेनों के संचालन, ठहराव, स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता और सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदु अधिकारियों के समक्ष रखे। 

विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अशोक चौधरी ने यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन का ध्येय यात्रियों के साथ निरंतर सीधा संवाद बनाए रखना है। इस तरह के आयोजनों से मिलने वाले वास्तविक फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे, जिससे आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News