विज्ञापन

यात्रियों की समस्याएं सुनने और रेल सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए डेगाना सहित 18 स्टेशनों पर हुआ जनसंवाद

शौकत खान Thu, 22-Oct-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। रेल यात्रियों की समस्याओं को समझने,शिकायतों के त्वरित निराकरण और उनकी जरूरतों के अनुरूप यात्री सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के 18 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेल जनसंवाद आयोजित किए गए। 

विशेष अभियान 6.0 के तहत हुई इस पहल में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों,जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं,सुझाव और अपेक्षाएं जानीं। इसका उद्देश्य रेलवे प्रशासन और यात्रियों के बीच संवाद मजबूत करना तथा जनभागीदारी से रेल सेवाओं,स्वच्छता और स्टेशन सुविधाओं को बेहतर बनाना है।
 
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने यात्रियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान दुबई से आए यात्रियों ने भी रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं से संबंधित अपनी शिकायतें एवं सुझाव साझा किए। डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए,जिसके बाद यात्रियों की ओर से बताई गई समस्याओं में अधिकांश का निराकरण किया गया।
विज्ञापन
जनसंवाद के दौरान रेल विकास कार्यों,यात्री सुविधाओं के विस्तार,स्टेशन परिसर की स्वच्छता और सेवाओं की गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। यात्रियों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला,वहीं रेलवे प्रशासन को जमीनी स्तर पर यात्रियों की अपेक्षाओं और सुधार की जरूरतों को समझने में मदद मिली।
 
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने इस दौरान कहा कि भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित,बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जोधपुर मंडल में यात्री सुविधाओं के विकास और सेवा गुणवत्ता में सुधार के साथ स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जोधपुर स्टेशन की सफाई व्यवस्था की सराहना
 
कार्यक्रम के दौरान दुबई से आए एक विदेशी पर्यटक यात्री ने जोधपुर रेलवे स्टेशन की स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने बताया कि वे पहले भी जोधपुर स्टेशन आ चुके हैं। उस समय भी सफाई व्यवस्था अच्छी थी और इस बार भी स्टेशन परिसर में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का बेहतर स्तर देखने को मिला।
 
इन 18 स्टेशनों पर यात्रियों से सीधा संवाद
 
जोधपुर मंडल के जोधपुर, भगत की कोठी, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, मेड़ता रोड, नोखा, डेगाना, सुजानगढ़, मकराना, बालोतरा, जालोर, मारवाड़ भीनमाल, रामदेवरा, फलोदी, देशनोक, डीडवाना और रेन रेलवे स्टेशनों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
 
विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों और आम नागरिकों से समस्याओं के निराकरण, रेल विकास कार्यों,यात्री सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनभागीदारी से जवाबदेह रेल सेवाओं की पहल
 
रेल जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की आवाज रेलवे प्रशासन तक पहुंचाना, समस्याओं की पहचान करना और प्राप्त सुझावों के आधार पर सुविधाओं में सुधार की दिशा में कार्रवाई करना है। इस पहल से रेलवे प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संपर्क मजबूत करने तथा यात्रियों की जरूरतों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इस दौरान विभिन्न स्टेशनों पर वरिष्ठ अधिकारीगण, जोधपुर स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News