विज्ञापन

कुचामन : फॉलोअप शिविर में नेत्र रोगियों को जांच कर दी दवाइयां

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 22-Oct-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट सेवा ट्रस्ट एवं लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के तत्वाधान में रामअवतार सीताराम अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर के सहयोग से 14 अक्टूबर को आयोजित निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर मे ऑपरेशन करवाने वाले रोगियों का फॉलोअप शिविर अग्रवाल भवन में आयोजित किया गया। 

विज्ञापन

शिविर में शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर की टीम के अजित सिंह ने ऑपरेशन हुये रोगियों की जांच की तथा क्लब द्वारा सभी को निःशुल्क दवाइयां दी गई। सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने रोगियों से ऑपरेशन के बाद की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा अब कोई परेशानी तो नहीं है। 

विज्ञापन

अधिकांश रोगियों ने बताया पहले से काफी सुधार है एवं अच्छा दिखाई दे रहा है। इसके लिए लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट एवं भामाशाह परिवार तथा चिकित्सक टीम का बहुत बहुत धन्यवाद। सचिव लॉयन विष्णु मोयल ने बताया रोगियों को 11 नवंबर को पुनः बुलाया गया है। उस दिन रोगियों को जांच कर चश्मे वितरित किए जाएंगे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News