विज्ञापन

अनीता कंवर के सटीक निशाने का वीडियो वायरल, मिलियन में मिल रहे व्यूज

शौकत खान Thu, 22-Oct-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। क्षेत्र के चरडास गांव निवासी अनीता कंवर पत्नी महेंद्र सिंह शेखावत इन दिनों अपनी निशानेबाजी के हुनर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके शूटिंग के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। सटीक निशाना साधने के इन वीडियो को मिलियन में व्यूज मिल रहे हैं। दर्शक उनके निशानेबाजी के कौशल की सराहना कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद परिचितों और जानकारों के फोन व मैसेज भी आने लगे हैं।

 
 
विज्ञापन
पति से सीखा शूटिंग का हुनर
 
अनीता कंवर को निशानेबाजी का अभ्यास उनके पति महेंद्र सिंह शेखावत करवा रहे हैं। महेंद्र सिंह की भी शूटिंग में गहरी रुचि रही है। उनके शूटिंग गुरु करणी सेना के संस्थापक स्व. लोकेंद्र सिंह कालवी थे। कालवी के मार्गदर्शन में महेंद्र सिंह ने निशानेबाजी के क्षेत्र में आगे बढ़ने की राह देखी थी, लेकिन परिस्थितियों के चलते वे इस क्षेत्र में अपना करियर आगे नहीं बढ़ा सके। बाद में उन्होंने गुडविल कंस्ट्रक्शन के नाम से व्यवसाय शुरू किया और निर्माण कार्यों के ठेके लेने लगे।
विज्ञापन
सितंबर से शुरू कराया अभ्यास
 
महेंद्र सिंह शेखावत ने सितंबर 2026 से खाली समय में पत्नी अनीता कंवर को शूटिंग का अभ्यास करवाना शुरू किया। अभ्यास के दौरान उनके सटीक निशाने के वीडियो बनाए गए और इंस्टाग्राम अकाउंट shooter_anita_shekhawat77 तथा फेसबुक अकाउंट Mahendra Singh Shekhawat पर साझा किए गए। कुछ ही समय में ये वीडियो लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगे। सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना से अनीता का उत्साह बढ़ा है। परिचित भी उन्हें निशानेबाजी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
 
 
लाइसेंस की कठिन प्रक्रिया से प्रतिभाओं के सामने चुनौती
 
महेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार, गन लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया कठिन होने और उपयुक्त हथियार उपलब्ध कराने में आने वाली बाधाओं के कारण निशानेबाजी में रुचि रखने वाली कई प्रतिभाओं को अभ्यास के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। उनका मानना है कि प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और नियमानुसार हथियारों तक पहुंच के अवसर मिलें तो वे इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।
 
अनीता कंवर की सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता ने उनके निशानेबाजी के हुनर को नई पहचान दी है। अब देखना होगा कि नियमित अभ्यास और उचित प्रशिक्षण के जरिए वे इस प्रतिभा को प्रतिस्पर्धात्मक निशानेबाजी के क्षेत्र में किस मुकाम तक ले जाती हैं।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News