खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 67 किलो खाद्य सामग्री करवाई नष्ट
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Thu, 15-Oct-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार तथा अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर 67 किलोग्राम अवधि पार खाद्य सामग्री का निस्तारण किया गया।