पांच साल से फरार स्थायी वारंटी रामस्वरूप गुजरात से गिरफ्तार
![]() |
अबू बकर बल्खी | Thu, 15-Oct-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस ने फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पिछले पांच साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी रामस्वरूप को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। इसके बाद आरोपी को डीडवाना जिला कारागृह भिजवाया गया।
लाडनूं न्यायालय में चल रहा था मामला
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार आरोपी रामस्वरूप पुत्र रीडमलराम, जाति जाट, उम्र 35 वर्ष, निवासी कलवाणी, थाना डीडवाना के विरुद्ध लाडनूं स्थित एसीजेएम न्यायालय में कोर्ट केस संख्या 21/2020 चल रहा था। आरोपी न्यायालय से फरार चल रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था।
सूचना संकलन और तकनीकी सहायता से मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा तथा वृत्ताधिकारी लाडनूं जितेन्द्र सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। जसवंतगढ़ थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने सूचना संकलन और तकनीकी सहायता के आधार पर अहमदाबाद में उसकी तलाश कर उसे दस्तयाब किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रामस्वरूप पुत्र रीडमलराम, उम्र 35 वर्ष, निवासी कलवाणी, थाना डीडवाना है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए, जिसके तहत उसे डीडवाना जिला कारागृह भिजवा दिया गया।
पुलिस टीम की रही भूमिका
इस कार्रवाई में जसवंतगढ़ थाना प्रभारी राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुखाराम, कांस्टेबल रामसिंह सिंह तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे। जिला पुलिस ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया।