विज्ञापन

कुचामन : स्थायी लोक अदालत के प्रति जागरूकता अभियान

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 15-Oct-2026

फोटो कैप्शन: जागरूकता इकाई की सदस्य सुमन अग्रवाल आमजन को लोक उपयोगी सेवाओं और स्थायी लोक अदालत के बारे में जानकारी देकर जागरूक करती हुईं।

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायालय, कुचामन की अध्यक्ष कुसुम सूत्रकार के आदेशानुसार लोक उपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के त्वरित समाधान के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जागरूकता इकाई की सदस्य एवं भारतीय डाक विभाग की प्रबंधक सुमन अग्रवाल ने आमजन को स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता और इसके माध्यम से विवादों के समाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।

 
विज्ञापन
इन सेवाओं से जुड़े विवादों का हो सकता है समाधान

जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि स्थायी लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के समाधान की व्यवस्था है। इनमें परिवहन सेवाएं, डाक एवं टेलीफोन सेवाएं, बिजली-पानी की आपूर्ति, सार्वजनिक स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पताल एवं डिस्पेंसरी, बीमा सेवाएं, बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थान, आवासीय सेवाएं, एलपीजी और पेट्रोलियम गैस सेवाएं, शैक्षणिक संस्थाएं तथा आवास एवं भू-संपदा से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं।

 
विज्ञापन
सरल प्रक्रिया से कर सकते हैं आवेदन

कार्यक्रम के दौरान आमजन को बताया गया कि लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए सरल हस्तलिखित प्रार्थना-पत्र विधिक सेवा समिति के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। यदि कोई संबंधित सरकारी उपक्रम या लोक उपयोगी सेवा प्रदाता अपने दायित्वों का पालन करने में विफल रहता है, तो स्थायी लोक अदालत के माध्यम से समाधान प्राप्त करने का विकल्प उपलब्ध है। 

स्थायी लोक अदालत में लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाती है। प्रेस नोट के अनुसार, यहां लंबे मुकदमों और जटिल साक्ष्य प्रस्तुत करने की आवश्यकता के बिना विवादों के सरल समाधान की व्यवस्था है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन तक विधिक सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

 

 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News