विज्ञापन

समित शर्मा के निरीक्षण में मिली कमियां, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

हितेश रारा Thu, 03-Sep-2026

नावां(नागौर डेली न्यूज) :  पंचायत समिति नावां क्षेत्र में गुरुवार को समित शर्मा जिला प्रभारी व अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं अवधेश मीणा जिला कलेक्टर  ने विभिन्न विभागों के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम स्थल भाटीपुरा में करीब 1000 पौधों का अवलोकन किया गया। पौधों की देखभाल के लिए समय पर पानी एवं खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भाटीपुरा में वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
 
 
विज्ञापन
वहीं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया गया। पौधे लक्ष्य के अनुरूप नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण करवाने के निर्देश दिए गए। विद्यालय परिसर में जर्जर छत एवं दीवारों की मरम्मत करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया।
 
उपस्वास्थ्य केंद्र भाटीपुरा में हरियालो राजस्थान के तहत लगाए गए पौधों का निरीक्षण करने के साथ ओपीडी रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर संधारित रखने तथा आयुष्मान कार्ड समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
 
 
ग्राम पंचायत गुढ़ा साल्ट में मोक्षधाम में लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया गया तथा मनरेगा योजना के तहत लगाए गए पौधों का भी जायजा लिया गया। इसके अलावा बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड चोसला में पुराने गोदाम जर्जर अवस्था में पाए गए जिन दुकानों की मरम्मत आवश्यक है, उनकी मरम्मत करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही दो दुकानों को नियमानुसार किराये पर देने के निर्देश भी दिए गए।
 
निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग,वन विभाग, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग,पंचायती राज विभाग सहित कई विभागों के जिला व समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News