विज्ञापन

मेघों की झमाझम बारिश से किसानों को राहत, शहर के निचले इलाकों में जलभराव

शौकत खान Tue, 28-Jul-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) डेगाना शहर में मंगलवार को हुई तेज बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। बरसात के बाद खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों को संजीवनी मिल गई है। वहीं शहर के निचले मोहल्लों में नालियों के अभाव में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई।

 
 
विज्ञापन
बारिश के कारण शहर की नागौर फाटक, सदर बाजार, अस्पताल चौराहा, कायमखानी नगर, झगड़वास अंडरपास, गायत्री मंदिर और टंकीपुरा क्षेत्र में पानी भर गया। नालियों की सफाई नहीं होने और निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर पानी भरने से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
 
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बारिश में इन्हीं इलाकों में पानी भर जाता है। प्रशासन से नालियों की सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की गई है। दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश से किसान वर्ग खुश है। खेतों में फसलों के लिए पर्याप्त नमी मिल गई है, जिससे कृषि कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News