विज्ञापन

मकराना में बेतरतीब टेम्पो संचालन से यातायात चरमराया, ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

मोहम्मद शहजाद Tue, 28-Jul-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज)। शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक और रिहाइशी क्षेत्रों सदर बाजार, पाबूजी के चबूतरे एवं चारभुजा रोड पर टेम्पो चालकों के अव्यवस्थित संचालन और सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने से रोजाना भीषण जाम की स्थिति बन रही है। इस गंभीर समस्या से स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल तोषनीवाल ने मकराना के वृत्ताधिकारी विक्की नागपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन

 कपिल तोषनीवाल ने सीओ नागपाल को अवगत कराया कि शहर में कई टेम्पो चालक बिना किसी निर्धारित नियम-कायदों के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। पाबूजी के चबूतरे और चारभुजा रोड पर विशेष जांच अभियान चलाकर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट और बीमा जैसे आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की जानी चाहिए। 

विज्ञापन

नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और चालान बनाकर ही इस अव्यवस्था पर रोक लगाई जा सकती है। क्षेत्र में स्थित स्कूलों, मुख्य बाजारों और धार्मिक स्थलों के आसपास सुबह से शाम तक रुक-रुक कर लगने वाले जाम से बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। यदि समय रहते अनियंत्रित यातायात पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। 

स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन प्रमुख सड़कों पर नियमित रूप से यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। अवैध पार्किंग और बेतरतीब सवारी बैठाने वाले टेम्पो चालकों पर सख्ती से लगाम कसकर आमजन को रोज-रोज के जाम से राहत दिलाई जाए। साथ ही सदर बाजार से चारभुजा रोड़ पर दुपहिया वाहनों और दुकानदारों द्वारा सामान बाहर रखकर अतिक्रमण मुक्त करने का आग्रह किया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News