विज्ञापन

डेगाना हॉस्पिटल वायरल वीडियो को लेकर आजाद समाज पार्टी और आमजन ने दिया समर्थन का भरोसा

शौकत खान Sat, 16-May-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) डेगाना अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर नागरिक ने उठाया सवाल, आजाद समाज पार्टी ने दिया समर्थन, नागौर, कुत्यासनी, डेगाना सहित गांवों में आजाद समाज पार्टी काशीराम की जिला इकाई ने ग्राम कुत्यासनी निवासी प्रेमाराम से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि जनहित का मुद्दा उठाने पर उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। 

 

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेमाराम जी अपनी बीमार बच्ची को उपचार हेतु डेगाना के सरकारी अस्पताल ले गए थे, जहां ड्यूटी के समय डॉक्टर अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने वीडियो के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम सा पंवार ने कहा, "जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनके कर से वेतन पाने वाले डॉक्टर व नर्स ड्यूटी पर मौजूद हैं या नहीं। 

विज्ञापन

प्रेमाराम ने राजकार्य में कोई बाधा नहीं डाली, बल्कि नागरिक अधिकारों के तहत अपनी बात रखी है।" पार्टी ने सरकार से मांग की है कि डेगाना अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा सवाल पूछने वाले नागरिकों के विरुद्ध राजकार्य में बाधा के नाम पर कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। इस दौरान रामनिवास जी मेहरा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डेगाना; संत मांगीलाल, प्रभारी डेगाना व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News