सेवदा लगातार दूसरी बार बने ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष
![]() |
शौकत खान | Sat, 16-May-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। शनिवार को ग्राम भेरूंदा में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ उप शाखा के चुनाव पंचायत समिति परिसर में संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी महावीर सिंह एवं पर्यवेक्षक नरेंद्र प्रजापत की देखरेख में हुई इस प्रक्रिया में दुर्गाप्रसाद सेवदा को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वीडीओ स्नेह कँवर शेखावत, दिनेश कुमार दायमा, अशोक कुमार, चेनाराम भाटी, महेश दायमा, महेंद्र सीनिया सहित अन्य ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।