विज्ञापन

सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sat, 16-May-2026

डीडवाना(नागौर डेली न्यूज)। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में शनिवार को डीडवाना-कुचामन जिले की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक डीडवाना उपखंड अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सांसद बेनीवाल ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

 
 
विज्ञापन
उन्होंने बैठक में जिले में  चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा कर अस्पतालों में साफ- सफाई व्यवस्था,सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के लिए भी निर्देश दिये।
 
सांसद बेनीवाल ने बैठक में पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए गर्मी के मौसम में सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन जारी कर पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिये। 
 
उन्होंने क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और नए सड़क प्रोजेक्ट्स को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए गए। साथ ही सड़कों के नविनीकरण व मरम्मत के प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। 
 
बैठक में उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने तथा किसानों को कृषि कार्य के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद बेनीवाल ने कौशल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, वन विभाग, पशुपालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम विभाग, मध्यम एवं लघु उद्योग, नगरीय निकाय, कृषि, सहकारिता, राजस्व, ग्रामीण विकास, बैंक व डाक विभाग, रेलवे, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के कार्यों व योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने श्रम विभाग को सभी ब्लॉक में श्रमिक कार्ड के लिए शिविर लगाने सहित अन्य विभागों को आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए गए।

सांसद बेनीवाल ने बैठक में कहा कि दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों पर अधिकारी तुरंत एक्शन लें और  आमजन से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ समय पर पूरा करे। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
 
बैठक में लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत,जिला कलक्टर अवधेश मीना, उप वन संरक्षक विजय शंकर पांडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News