विज्ञापन

नागौर : नशे में उत्पात मचाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में कार्रवाई

जयसिंह चौहान Fri, 01-May-2026

नागौर(नागौर डेली न्यूज)। नागौर पुलिस ने नशे में उत्पात मचाने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई। 

 

विज्ञापन

नशे में उत्पात, लोगों में फैली दहशत

पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की हालत में सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचा रहे थे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लिया।

 

विज्ञापन

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इन आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार

 

  1. मो. साकिब उर्फ साकिब पुत्र रफीक उर्फ छोटू, जाति चूड़ा मुस्लिम, उम्र 24 वर्ष, निवासी हमालों की गली, नकाश गेट, नागौर

  2. मनोज पुत्र स्व. इंद्रसिंह, जाति सांसी, उम्र 36 वर्ष, निवासी सांसी बस्ती, नकाश गेट, नागौर

  3. भूराराम पुत्र श्री मांगीलाल, जाति जाट, उम्र 35 वर्ष, निवासी माडेलिया, जोधियासी, थाना श्रीबालाजी


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News