विज्ञापन

नागौर : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो पर कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

जयसिंह चौहान Fri, 01-May-2026

नागौर(नागौर डेली न्यूज)। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नागौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक शादी समारोह के दौरान सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंट कर रहा था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। 

नागौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए खतरनाक स्टंट वीडियो के मामले में कार्रवाई करते हुए युवक मनीष पुत्र जेठाराम, जाति जाट, उम्र 26 वर्ष, निवासी विश्नोईयों की ढाणी, पाचलासिडा, थाना खींवसर, जिला नागौर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

खतरनाक स्टंट से आमजन की जान को खतरा

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक स्कॉर्पियो वाहन से सड़क पर लहराते हुए स्टंट कर रहा था, जिससे आमजन के जीवन को खतरा उत्पन्न हो रहा था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान कर आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन

वाहन जब्त, कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है तथा स्टंट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर स्टंट करना कानूनन अपराध है और इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News