विज्ञापन

डेगाना : कदीमी रास्ता राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज, किसानों में खुशी की लहर

शौकत खान Fri, 01-May-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। निकटवर्ती ग्राम मोडरिया (पटवारी हल्का बंवरला, तहसील डेगाना) में लंबे समय से उपयोग में आ रहे कदीमी रास्ते को प्रशासन द्वारा राजस्व अभिलेख में दर्ज किए जाने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।

 

विज्ञापन

आवागमन के लिए महत्वपूर्ण रहा है रास्ता

यह रास्ता खसरा संख्या 184/105 से होते हुए 296, 314 एवं 315 तक जाता है, जो वर्षों से ग्रामीणों और किसानों के आवागमन के लिए उपयोग में लिया जा रहा है। यह मार्ग बारहों महीने चालू रहता है और क्षेत्र की दैनिक गतिविधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

 

विज्ञापन

नियमानुसार दर्ज किया गया राजस्व रिकॉर्ड में

डेगाना प्रशासन द्वारा राज्य के नियमानुसार इस कदीमी रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। इस निर्णय से लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है और किसानों को बड़ी राहत मिली है।

 

 

ग्रामीणों ने जताया प्रशासन का आभार

रास्ता दर्ज होने पर सभी किसानों एवं ग्रामीणों ने डेगाना एसडीएम मुकेश चौधरी सहित प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ग्राम पंचायत बंवरला ने भी प्रशासन के इस निर्णय की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास और किसानों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News