विज्ञापन

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुरु

शौकत खान Fri, 01-May-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत डेगाना नगर पालिका कार्यालय में और तहसील सांजू क्षेत्र में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुक्रवार को  सफलतापूर्वक प्रारंभ किया गया। डेगाना नगर पालिका ईओ जितेंद्र कुमार खीचड़ ने बताया कि जनगणना के प्रशिक्षण के लिए नगर पालिका कार्यालय में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

विज्ञापन

यह प्रशिक्षण जिला कलेक्टर, नागौर के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार निर्धारित समय-सारणी के तहत आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण 01 मई से 03 मई 2026 तक तथा द्वितीय चरण 07 मई से 09 मई 2026 तक संपन्न होगा।

 
विज्ञापन

सांजु में प्रत्येक बैच में लगभग 40 अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था स्मार्ट बोर्ड/प्रोजेक्टर सहित की गई है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर, नागौर, उपखण्ड अधिकारी, डेगाना एवं तहसीलदार सांजू ने स्वयं सेल्फ एन्यूमरेशन (Self Enumeration) कर जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। 

उनके इस कदम से जिले के नागरिकों एवं अधिकारियों में जनगणना के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार हुआ है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना प्रक्रिया, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग, प्रपत्र भरने की विधि तथा क्षेत्रीय कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यह प्रशिक्षण जनगणना 2027 को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News