विज्ञापन

मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने 3 लाख का माल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

शौकत खान Sat, 28-Mar-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) पुलिस थाना डेगाना ने श्याम बाबा मंदिर चान्दारूण में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 3 लाख रुपए कीमत की 734 ग्राम चांदी और एक आर्टिफिशियल गोल्डन पॉलिश मुकुट बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 13 मार्च को मंदिर समिति अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद हैडा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 12 मार्च की रात अज्ञात चोर मंदिर में घुसकर चांदी के छत्र, बर्तन और आर्टिफिशियल मुकुट चोरी कर ले गए। 

विज्ञापन

इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की।आरोपी की पहचान लोकेन्द्र उर्फ लोकेश (20) निवासी महादेव नगर बनाड़,जोधपुर के रूप में हुई, जो पहले से ही नकबजनी के एक अन्य मामले में लूणकरणसर थाने में गिरफ्तार था।

 
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को 24 मार्च को केंद्रीय कारागृह बीकानेर से गिरफ्तार कर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल करते हुए चोरी किया गया माल बरामद करवाया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 734 ग्राम गलाई हुई चांदी और आर्टिफिशियल मुकुट जब्त किया।

 

इस कार्रवाई में थानाधिकारी हरीश सांखला,जगदीश प्रसाद विश्नोई, रामलखन, श्रवणराम,प्रेमराज,भीयाराम और हरीश रिकुट सहित टीम ने अहम भूमिका निभाई।विशेष रूप से जगदीश प्रसाद विश्नोई और प्रेमराज का योगदान उल्लेखनीय रहा।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News