विज्ञापन

गाय को बचाने के प्रयास में कार पलटी, तीन घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

महबूब खोखर Sat, 28-Mar-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) कसनाऊ रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी खाकर खेत में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पादूकलां निवासी रामप्यारी अपने दो पुत्र राजेंद्र, शिवजीराम और पोते वैभव के साथ गोठ मांगलोद माताजी के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। 

विज्ञापन

इसी दौरान कसनाऊ रोड पर अचानक गाय सामने आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, जिससे कार नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को कुचेरा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 

विज्ञापन

यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राजेंद्र और शिवजीराम को जिला अस्पताल नागौर रेफर कर दिया गया, जबकि रामप्यारी का उपचार कुचेरा अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना पर कुचेरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News