राजा रघुनाथसिंह जी की दो दिवसीय रथ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
![]() |
हितेश रारा | Sat, 28-Mar-2026 |
|---|
मारोठ(नागौर डेली न्यूज) : राजा रघुनाथ सिंह जी की जयंती मारोठ में 31 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। राजा रघुनाथसिंह जयंती पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके पहले शनिवार को सुबह दो दिवसीय राजा रघुनाथ सिंह जी का रथ यात्रा मारोठ से प्रारंभ होकर लगभग 100 गांवो में जा रहा।
राजा रघुनाथ सिंह जी की 425 जयंती को लेकर नावां विधानसभा क्षेत्र के प्रथम दिन 50 गांवों में रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा को श्री श्री 108 हरिदास जी महाराज कुंड धाम ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। रथ यात्रा का सभी गांवों में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और सर्व समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई ।
रथ यात्रा में सैकड़ों वाहनों के साथ संस्थान के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजलिया, सचिव धर्मेंद्र सिंह लिचाना, उपाध्यक्ष बजरंग सिंह बरजन, कोषाध्यक्ष राम सिंह बरजन, विधि सलाहकार गोपाल सिंह राजलिया ,दयाल सिंह कांकरा, दिपेंद्र सिंह खुशियां ,नंदू सिंह, दिपेंद्र सिंह आऊ, नारायण सिंह बरजन, ओम सिंह लिचाना, रविंद्र सिंह पांचोता, राजपाल सिंह रेवासा ,महिपाल सिंह रेवासा, औकांर सिंह रेवासा, धर्मेंद्र सिंह भूणी, सुल्तानसिंह भूणी, शंकर सिंह दौलतपुरा, जिला परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह, उप सरपंच मीठड़ी मनमोहनसिंह लिचाना, भवानीसिंह मीठड़ी आदि सदस्यों के साथ सैकड़ों लोग रथ यात्रा में सम्मिलित हुए।
शनिवार को सुबह 8:15 बजे रथ यात्रा मारोठ से शुरू होकर बीजापुरा,भगवानपुरा,पांचोंता, खुशियां,भुनी, रेवासा दलेलपुरा, मुआना, रघुनाथपुरा, राजलिया, लालस, खोरंडी, लंबा, घाटवा, दाता, रामगढ़, बड़ा गांव, भारिजा, मंडा,सुरेरा, शिव,छापरी, चितावा,कुचामन, खारिया, हिरानी, पदमपुरा,भावता, इंदोखा,काकरिया, इंडाली, कूकनवाली गांवों का भ्रमण करी जहां रथ यात्रा पर समाज सहित आम जन ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। इसी के साथ आज रविवार 29 मार्च को कुचामन,आनन्दपुरा,रसाल, बरवाला,रुपपुरा-टोरडा,पलाड़ा सिडियास,उलाणा, बवली, गुढ़ा साल्ट, जाबदीनगर, डाबसी, गोविन्दी, नावां, खारड़िया, मीठड़ी, गुढ़ा, कूणी, चौसला, लूणवा, मुण्डघसोई, पिपराली, बरजन, नौलासिया, घरवाणी, देवली, शेखावतपूरा, मारोठ, जीणवार, श्यामगढ़, कांटिया, शिम्भूपुरा, ठिकरिया कला, मिण्डा सहित अन्य गांवों में रथ पहुंचेगा, जहा पर आमजन सहित समाजबंधुओं के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।