ओमप्रकाश काबरा लगातार 11वीं बार बने कुचामन विकास समिति अध्यक्ष
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Tue, 17-Jun-2025 |
---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : क्षेत्र की 47 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्था कुचामन विकास समिति के हर तीन वर्ष पश्चात होने वाले चुनाव में सर्वसम्मति से ओमप्रकाश काबरा को 11वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, साथ ही पदाधिकारी मण्डल में गोकुल सारडा उपाध्यक्ष, बनवारीलाल मोर सचिव, सुभाष रांवका उप सचिव एवं शिवकुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष हेतु निर्वाचित किया साथ ही श्यामसुन्दर मंत्री को आगामी तीन वर्ष के लिये द्वितीय उपाध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया।
त्रैवार्षिक चुनाव हेतु कुचामन विकास समिति की साधारण सभा स्थानीय सरला बिड़ला कल्याण मण्डपम में 15 जून 2025 को आयोजित की गई थी तथा चुनाव अधिकारी डॉ. विजयकुमार गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजकीय चिकित्सालय के सानिध्य में शान्तिपूर्वक चुनाव सम्पन्न हुये। कार्यक्रम में सभी समिति सदस्यों के अलावा समिति की दिल्ली शाखा के पूर्व अध्यक्ष सम्पत तोषनीवाल तथा सूरत से सुरेश तोषनीवाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम पश्चात सहभोज का आयोजन रखा गया। समिति शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं सेवा क्षेत्र में करीबन 20 परियोजनाओं का सफलतापूर्वक जनहित में संचालन कर रही है। प्रवासी दानदाताओं द्वारा भी आवश्यकतानुसार आर्थिक सहयोग सभी संस्थाओं में समय-समय पर रहता है।